एक युवक फसा डम्पर के नीचे, बाल बाल बचा युवक वायरल हो रहा विडियो

By: PalPal India News
September 18, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिकतर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान सोच में पड़ जाता है या तो उनको  हंसी आती है या फिर उनका मनोरंजन होता है। मगर कभी-कभी कुछ ऐसी वीडियो नजर आ जाते हैं जो लोगों के होश को ही पूरी तरह से उड़ा देते हैं। ऐसा ही एक विडियो सोशल मीडिया पर सड़क हादसे का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप भी सोचेंगे की सड़क पर कब कहाँ से कोई दुर्घटना घट जाये इसका पता नहीं होता है गाड़ी चलाते समय समझदारी दिखाने की जरूरत होती है।

इस विडियो में आप देख सकते है, उसमें नजर आ रहा है कि चौड़ी सी सड़क पर दो बड़े डम्पर बाएं तरफ मुड़ रहे हैं। दोनों डम्पर के बीच में ज्यादा जगह नहीं है। आप देखिये पहला डम्पर तो सही सलामत मुड़ जाता है मगर जैसे ही दूसरा डम्पर मुड़ता है, एक बाइक सवार उससे टकरा जाता है। इस कारण उसकी बाइक डम्पर के नीचे आ जाती है और उसकी बाइक के ऊपर से बुरी तरह डम्पर गुजर जाती है। लेकिन वो सही बाइक सवार सही सलामत बच गया। शख्स ने आगे जाने की जल्दबाजी में अपनी बाइक को डम्पर के साथ चलाता रहा और तभी यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *