रैगवा में लाश रखकर किया चक्का जाम,युवक की हत्या से भड़के परिजन और क्षेत्रीय नागरिक

By: PalPal India News
September 19, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रैगवा में चाकू मारकर आकाश बंजारा नाम के युवक की हत्या से उसके परिजन और क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। बुधवार की सुबह युवक के दम तोड़ने के बाद लाश का पीएम कराया गया और लाश को परिजनों के सुपर्द कर दिया गया। इसके बाद मृतक के परिजनों और क्षेत्रीय नागरिकों ने रैगवा में लाश रखकर चक्काजाम कर दिया। मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग कर रहे थे। चक्का जाम की खबर पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी। जिसके बाद जाम खुलवाया पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

HIGHLIGHTS

  • युवक की हत्या से भड़के परिजन और क्षेत्रीय नागरिक।
  • रैगवा में लाश रखकर किया चक्का जाम।
  • आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक मदद की मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *