बीच सड़क पर पत्रकार की कनपटी पर बंदूक रखकर चलाई मौत, अभी तक नहीं हो पाई एक भी गिरफ्तारी

By: PalPal India News
September 19, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,राजगढ़। राजगढ़ में मंगलवार की देर शाम सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जिले में सारंगपुर स्थित सिविल हॉस्पिटल के सामने पत्रकार सलमान अली को तीन बदमाशों ने बीच रोड गोली मार दी। बाइक पर सवार होकर आए 3 बदमाशों ने टीवी चैनल के रिपोर्टर पर फायरिंग कर दी। खून से लथपथ पत्रकार को गंभीर हालत में सारंगपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पत्रकार को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच में जुट गई है और हमलावारों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी के साथ सुराग की तलाश में हैं।

घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे जब पत्रकार सलमान अपने 9 साल के बेटे के साथ अस्पताल रोड पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर आए तीन बदमाशों ने सलमान अली की कनपटी पर बंदूक अड़ाकर फायर कर दिया। जिससे सलमान अली वही नीचे गिर गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने पत्रकार को घायल अवस्था में खून से लथपथ सिविल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने सलमान अली को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सलमान के परिजनों की शिकायत के संदेह पर कुछ लोगो पर मामला दर्ज किया है। अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह और एएसपी आलोक कुमार शर्मा घटना के बाद सारंगपुर पहुँचे थे जहाँ मामले मे पुलिस को दो दिन बीत चुके हैं। लेकिन अपराधियों को पकड़ने में अभी तक तो पुलिस नाकाम साबित हुई है। वहीं इस घटना से पत्रकारों की सुरक्षा में सवालिया निशान लगा दिया है। जिसके बाद पत्रकारों पर रोष व्याप्त है। राजगढ़ से वी पी गोस्वामी की रिपोर्ट।

HIGHLIGHTS

  • बीच सड़क पर पत्रकार की कनपटी पर बंदूक रखकर चलाई मौत।
  • बीच सड़क पर पत्रकार को गोली मारकर हत्या।
  • पत्रकारों की सुरक्षा पर सवालिया निशान।
  • अभी तक नहीं हो पाई एक भी गिरफ्तारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *