मैहर के लाल रुपेश पटेल को शहीद का दर्जा देने की मांग, छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हुई थी गोलीबारी जाने पूरी खबर

By: PalPal India News
September 19, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कल छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कुछ जवानों के बीच आपसी बात को लेकर विवाद हुआ इस दौरान एक जवान ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी इस गोलीबारी में मैहर के पोड़ी निवासी रूपेश पटेल के साथ एक और जवान की मौत हो गयी अन्य 2 लोग लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार जारी है साथ ही फायरिंग करने वाले जवान से पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दे के मृतक सीआरपीएफ जवान रूपेश पटेल मैहर के पोड़ी गांव के रहने वाले थे उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के सरगुजा नक्सली क्षेत्र में थी बताया जा रहा है कि कल खाना को लेकर एक ही बटालियन में रहने वाले कुछ जवानों के बीच विवाद में गोलीबारी हुई। गोली लगने से रूपेश की मौत हो गयी इस खबर के बाद से मैहर में काफी आक्रोश छाया हुआ है। नौबत चक्काजाम तक आ पहुची ग्रामीणों की मांग है कि रूपेश को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। इसके साथ ही परिजनों को मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। आज सुबह से ही घर मे ग्रामीणो का तांता लगा हुआ है अब आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने नेशनल हाईवे30 को जाम कर दिया और सरकार से मांग पूरी करने की गुहार लगाई।

HIGHLIGHTS

  • मैहर के लाल रुपेश पटेल को शहीद का दर्जा देने की मांग।
  • छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हुई थी गोलीबार।
  • ग्रामीणों ने किया चक्काजाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *