पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पोली पाथर में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ महिलाएं सड़क पर उतर आई महिलाएं। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने एक महिला पर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप लगाए। महिलाओं का कहना है कि शराब बेचने वाली महिला बच्चों को शराब बेचने पर मजबूर करती है और उनके द्वारा मना करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि वे यह शिकायत लेकर थाने भी जा चुकी हैं। लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट लिखने के बजाय उन्हें भगा दिया इसलिए वे एसपी ऑफिस शिकायत करने आई हैं।
HIGHLIGHTS