स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग का गैंगरेप, जारी है आरोपियों की तलाश

By: PalPal India News
September 20, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,झारखंड। झारखंड में नाबालिग आदिवासी समुदाय की लड़की का बलात्कार हो गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के खूंटी जिले में स्कूल से लौट रही एक नाबालिग आदिवासी समुदाय की लड़की का। इस घटना में जो लोग शामिल थे उनकी पहचान की जा रही है।

बताया जा रहा है की झारखंड के खूंटी जिले में स्कूल से घर लौट रही 16 वर्षीय नाबालिग से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया रांची को चाईबासा से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के पास मुरहू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान पर बुधवार को यह घटना हुई। अपराध में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्कूल से लौट रही नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह बुधवार दोपहर को जब स्कूल से घर लौट रही थी तब रास्ते में 10 लोग उसे सड़क से झाड़ियों में खींचकर ले गए और उनमें से पांच ने उससे बलात्कार किया। बालिका ने पुलिस को बताया कि वह बेहोश हो गई थी और जब उसे होश आया तो वह नग्न थी। पुलिस अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *