पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में चार बदमाशों ने अपनी ही गैंग के एक साथी को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायल युवक को इलाज के रांझी अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक का नाम लक्ष्मण बंजारा है, जिस पर उसके ही चार साथियों ने प्लान के तहत चाकू मारा। घटना के बाद रांझी पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर जबलपुर का कुख्यात बदमाश भूपेंद्र सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि घायल लक्ष्मण बंजारा कभी भूपेंद्र की गैंग का सदस्य रहा, पर करीब चार साल पहले उसने अपराध छोड़कर काम करना शुरू कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय लक्ष्मण बंजारा पनागर थाना के ग्राम रिठौरी में रहता है। शुक्रवार की दोपहर को जब दूध बांटने के बाद वह रांझी के एक दुकान से कुछ सामान खरीद रहा था, तभी अचानक भूपेंद्र अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसके पास आता है। भूपेंद्र को देखते ही तीनों उसे घेर लेते है, और बीच सड़क पर ताबड़तोड़ उस पर हमला कर देते है। इस घटना में लक्ष्मण के दोनों हाथ पैर, और कमर में चोट आई है। दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सफेद रंग की कार में सवार होकर जाते हैं। घायल की शिकायत पर पुलिस ने भूपेंद्र और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जिस दुकान में घायल लक्ष्मण खड़ा हुआ था, वहां पर किस तरह से उसे घेरा, और फिर हमला किया गया था
HIGHLIGHTS