पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मैहर। वैसे तो नकल के प्रदेश में अनगिनत मामले देखे जाते हैं, लेकिन मैहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जिसमें प्राचार्य खुद शिक्षकों पर त्रिमासिक परीक्षा में बच्चों को नकल कराने की धमकी दे रहे है। आपको बता दे ये पूरा मामला मैहर विकासखंड के ग्राम मड़ई हाई स्कूल से स्टाफ के बातचीत का एक अनोखा वीडियो सामने आया है। जिसमे देखा जा सकता है कि विद्यालय प्रचार्य कपिल देव लोधी किस तरह से शिक्षकों पर त्रिमासिक परीक्षा में बच्चों को नकल कराने का धमकी भरा निर्देश दे रहे हैं।
विभागीय जानकारो की माने तो ये सब तरीका अपने आप को बचाने के लिये अपनाया जा रहा है। फैल बच्चों की संख्या ज्यादा होने से शिक्षकों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होते हैं। शायद यही वजह है कि नकल कराने का तरीका अपनाया जा रहा है फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
HIGHLIGHTS