देवास-भोपाल रोड पर क्रूड ऑयल से भरा टैंकर पलटा, ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

By: PalPal India News
September 23, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। भोपाल रोड पर जैतपुर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। क्रूड ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें टैंकर का चालक बुरी तरह से फंस गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक टीआई पवन बागड़ी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान टीम ने जेसीबी मशीन का उपयोग करते हुए टैंकर के कांच फोड़कर और केबिन को खींचकर ड्राइवर को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इस दौरान पवन बागड़ी को भी हाथ में चोट आई। घायल ड्राइवर को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टैंकर कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था। घटना के बाद ट्रैफिक प्रभावित हुआ, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को काफी समय लगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टैंकर की यात्रा से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। क्रूड ऑयल के रिसाव से संभावित खतरे को देखते हुए, सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी तैनात किया गया था।

HIGHLIGHTS

  • देवास-भोपाल रोड पर क्रूड ऑयल से भरा टैंकर पलटा।
  • ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर।
  • क्रूड ऑयल को देखते हुए किए गए सुरक्षा के इंतजाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *