पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सतना। सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक युवती घर से मेला देखने निकली थी तभी वह वापस घर नही पहुचीं। जिसके बाद परिजनों ने थाना पहुचकर गुमसुदगी दर्ज करवाई पर इसी बीच मैहर के अमदरा से मानवता को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई। दरअसल मैहर के ग्राम कुसेडी में कृषि विभाग के द्वारा एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इस बीच अर्धनग्न हालात में एक युवती भगती हुई वहा पहुचीं ओर मौजुद लोगो को अपनी आपबीती बताइ। कार्यक्रम में मौजुद जनप्रतिनिधि महेश तिवारी ने तत्काल पुलिस को बुलाया और युवती को सुपुर्द कर कार्यवाही के निर्देश दिया।
हालांकि पुलिस ने युवती के परिजनों को संपर्क कर सतना कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुचकर सतना पुलिस युवती को अपने साथ ले गयी। अब तक इस मामले में 4 लोगो पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जिसमे 4आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है पुलिस की माने तो युवक ने अपहरण कर पहले मानिकपुर ले गया। जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया उसके बाद मैहर के अमदरा लाया जहा रात भर गैंगरेप किया फिर बेचने की फिराक में थे हालांकि पुलिस पूछताछ में जुटी है। वही मामले पर मैहर जिले की प्रभारी मंन्त्री राधा सिंह ने भी सख्त कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।
HIGHLIGHTS