पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह। दमोह देहात थाना क्षेत्र के समन्ना के पास मंगलवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक एक ऑटो पर चढ़ गया है और इस ऑटो में सवार सभी लोग कुचल गए । इस हादसे में 8 की मौत हो गई है जबकि ऑटो में 10 लोगों के सवार होने की जानकारी है। सभी लोग एक ही परिवार के हैं ,जो पुराना थाना इलाके के गुप्ता परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जिले के बांदकपुर तरफ जा रहे एक ऑटो को दमोह तरफ से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी है। इस हादसे के बारे में बताया गया है कि दमोह तरफ से एक ऑटो ने सवार होकर गुप्ता परिवार के लोग बांदकपुर दर्शन करने जा रहे थे कि पीछे से आ रहे लोडर ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
घायलों को रेस्कयू कर जिला अस्पताल लाया गया। कलेक्टर सुधीर कोचर के मूताबिक मामले की जांच की जा रही है मामले में 8 मौतें हुई है जबकि 3 घायल है जिन्हे जबलपुर रेफर किया गया है। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवनशी ने बताया कि हादसा भीषण था और अभी इसकी जांच पड़ताल चल रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही दमोह सांसद राहुल लोधी भी जिला अस्पताल पहुंचे उन्होंने हादसे पर दुख जाहिर करते हुऐ कहा कि वो सरकार और प्रशासन से सम्पर्क में हैं और पीड़ितों की हर सम्भव मदद की जाएगी।
मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के थे हादसे में मरने वाले पांच लोग राकेश गुप्ता के परिवार के हैं इसमें राकेश की भी मौत हुई है। सभी लोग दमोह शहर शोभा नगर के रहने वाले हैं और बांदकपुर दर्शन करने जा रहे थे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने X हेंडल से पोस्ट कर भीषण हादसे पर मृतकों के परिजन के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए एवं घायलों को 50 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।
HIGHLIGHTS