रुपयों की रिकवरी करने गए युवक की हत्या,कोंगवा गांव के बंजर मोहल्ले में लाश मिलने से सनसनी

By: PalPal India News
September 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कोंगवा गांव के बंजर मोहल्ले में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो यह बात सामने आई कि मृतक गढ़ा शाही नाका निवासी राहुल पटेल है जो रूपयों की रिकवरी का काम करता था। राहुल पटेल की लाश खून से लथपथ थी लिहाजा उसकी हत्या की आशंका जताई गई है।

खबर पाकर मौके पर राहुल पटेल के परिजन भी पहुंच गए पुलिस का कहना है कि मृतक रिकवरी का काम करता था। लिहाजा ऐसी आशंका है कि वह रिकवरी के सिलसिले में ही गांव आया था और हो सकता है की पैसे ना देने पर उसका किसी से विवाद हुआ हो और उसी ने उसे मौत के घाट उतार दिया हो। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

HIGHLIGHTS

  • कोंगवा गांव के बंजर मोहल्ले में लाश मिलने से सनसनी।
  • शाही नाका गढ़ा निवासी राहुल पटेल बताया जा रहा मृतक का नाम।
  • रुपयों की रिकवरी का काम करता था मृतक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *