पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। Android का उपयोग करने वालों के लिए गूगल ने नई वॉर्निंग जारी की है। गूगल ने स्मार्टफोन से कुछ ऐप्स से होने वाले नुकसान को बताते हुए तुरंत डिलीट करने के लिए कहा है। सिक्योरिटी रिसर्चर ने Google Play Store पर कई ऐसे ऐप्स का पता लगाया है, जिनमें Necro Trojan वायरस पाया गया है। Necro Trojan वायरस एक बेहद खतरनाक वायरस है, जो आपको फोन से डेटा की चोरी करता रहता है और हैकर्स तक पहुंचाता है। रिपोर्ट की मानें तो यह मेलवेयर न सिर्फ डेटा चोरी करता है, बल्कि फोन में कई और मेलवेयर वाले ऐप्स चोरी-छिपे इंस्टॉल करता रहता है। गूगल ने इन ऐप्स के खिलाफ एक्शन लेते हुए इन ऐप्स को Play Store से हटा दिया है।
गूगल ने इन ऐप्स का खुलाशा करते हुए बताया है की ये ऐप्स Spotify और WhatsApp के मॉडिफाइड APK हैं। इसके अलावा रिसर्चर्स का कहना है कि Minecraft जैसे लोकप्रिय गेमिंग ऐप्स में भी Trojan वायरस पाए जाने की आशंका है।
सिक्योरिटी रिसर्चर्स का कहना है कि ये दोनों ऐप्स ही नहीं बल्कि ऐसे बहुत सरे ऐप्स हैं, जिनसे आपका फोन हैक किया जा सकता है Spotify, WhatsApp, Minecraft, Stumble Guys, Car Parking Multiplayer और Melon Sandbox जैसे ऐप्स के मॉडेड वर्जन में इस वायरस को स्पॉट किया है