“उज्जैन महाकाल: कार्तिक अगहन मास में भगवान महाकाल की पांच सवारी का आगाज”

By: PalPal India News
November 1, 2023

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की परंपरा में श्रावण-भादौ मास की तरह कार्तिक-अगहन मास में भी भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में सवार होकर शिप्रा तट जाएंगे। कार्तिक शुक्ल अष्टमी पर 20 नवंबर को कार्तिक अगहन मास की पहली तथा 11 दिसंबर को शाही सवारी निकलेगी।शुक्ल पक्ष से शुरू होगा सवारी का क्रम हिन्दू धर्मपरंपरा में प्रत्येक माह की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से होती है। लेकिन महाराष्ट्रीयन परंपरा में किसी भी माह का शुभारंभ शुक्ल पक्ष से होता है। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में मराठा काल का विशेष प्रभाव है।यही कारण है कि कार्तिक-अगहन मास में भगवान महाकाल की सवारी निकालने का क्रम कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष में आने वाले प्रथम सोमवार से होता है। इस बार कार्तिक शुक्ल पक्ष में पहला सोमवार 20 नवंबर को रहेगा। इसलिए इस दिन से सवारी निकालने की शुरुआत होगी।

सवारी मार्ग भी बदलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *