BSNL ने लगाई लम्बी छलांग, करोड़ों यूजर्स को दी राहत, बीएसएनएल का हुआ 5G ट्रायल शुरू

By: PalPal India News
September 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल का यह दावा है की बीएसएनएल का 5जी नेटवर्क 4 जी के मुकाबले अधिक तेज, सुरक्षित और डाटा की हाई डेन्सिटी देने वाला नेटवर्क है। यह नेटवर्क तेज और सुरक्षित इंटरनेट स्पीड प्रदान करने के साथ साथ , बेहतर कॉलिंग और मल्टीमीडिया अनुभव भी प्रदान करेगा इसके साथ ही इससे बेहतर कवरेज भी मिलेगी।

(बीएसएनएल) ने कहा है की वे जल्द ही अपनी 5-जी सेवाएं  शुरू करने वाले है। बीएसएनएल की तरफ से 5G नेटवर्क की कॉमर्शियल टेस्टिंग और ट्रायल शुरू हो गया है। कंपनी ने कई सारे टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। इनमें लेखा वायरलेस, वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज, गैलोर नेटवर्क्स और वाईसिग जैसी घरेलू दूरसंचार, हार्डवेयर कंपनियों ने 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करके 5जी तकनीक का लाइव परीक्षण शुरू कर दिया है।। बीएसएनएल ने राजधानी दिल्ली के मिंटो रोड और चाणक्यपुर क्षेत्र में अपना 5जी ट्रायल नेटवर्क स्थापित किया है। दिवाली तक देश भर के कई लोकेशन पर इसी तरह के 5जी ट्रायल रन होने हैं।

जानते है BSNL का 5जी फीचर ?

BSNL के 5जी नेटवर्क में कई सरे फीचर 4 जी नेटवर्क की तुलना में आगे है जैसे डेटा डाउनलोड और अपलोड स्पीड 4 जी से कहीं अधिक तेज 5जी की होगी, जिससे एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और अन्य डेटा सम्बंधित सेवाओं का अच्छा और बेहतर अनुभव मिलेगा। बीएसएनएल ने देश में शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी 5 जी सेवाओं को पहुंचाने की योजना बनाई है, जिससे हर किसी को सुविधा मिल सके और  डिजिटल डिवाइड को कम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *