बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने नेटफ्लिक्स पर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप! नेटफ्लिक्स ने भी किया पलटवार

By: PalPal India News
September 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बॉलीवुड के जाने-माने फेमस प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने नेटफ्लिक्स पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वासु ने दावा किया है कि नेटफ्लिक्स ने उनके 47.37 करोड़ रुपये नहीं चुकाए है। लेकिन नेटफ्लिक्स ने भी अपना पक्ष रखते हुए पलटवार किया और वासु भगनानी  पर इल्जाम लगाया और कहा की उनके ही पैसे बकाया है हमारे नहीं। नेटफ्लिक्स के एक प्रवक्ता ने कहा है कि वासु के आरोप पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है. साथ ही प्रवक्ता ने कहा कि उल्टा पूजा एंटरटेनमेंट से नेटफ्लिक्स को पैसे लेने हैं. बता दें कि पूजा एंटरटेनमेंट वासु की कंपनी है.

दरअसल वासु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने शिकायत में नेटफ्लिक्स, लॉस गैटोस प्रोडक्शन सर्विस इंडिया और जू डिजिटल समेत 10 एग्जीक्यूटिव पर आरोप लगाया है। लॉस गैटोस प्रोडक्शन सर्विस इंडिया कंपनी, नेटफ्लिक्स के इंडियन कंटेंट को मैनेज करती है।

वासु भगनानी ने नेटफ्लिक्स पर लगाये ये आरोप

वासु भगनानी की तरफ से शिकायत में कहा गया है कि उनकी तीन फिल्मों ‘हीरो नंबर वन’, ‘मिशन रानीगंज’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। बता दें कि बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने लीड रोल प्ले किया था. इस साल रिलीज हुई ये फिल्म फ्लॉप रही थी. बाद में ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थी. वहीं मिशन रानीगंज में भी अक्षय लीड रोल में थे. नेटफ्लिक्स ने स्ट्रीमिंग राइट्स के 47.37 करोड़ रुपये अभी तक नहीं चुकाए हैं। नेटफ्लिक्स ने उनकी इन तीनों फिल्मों के राइट्स को लेकर साजिश रची थी.

नेटफ्लिक्स ने आरोप को किया खारिज

वासु के इन आरोपों के बाद नेटफ्लिक्स ने खुद को सही साबित करते हुए बताया कि वासु के आरोप पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है. पूजा एंटरटेनमेंट के पैसे बकाया हैं। फिलहाल इस मामले को सुलझाया जा रहा है और इसेक लिए अथॉरिटी जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *