साइबर अटैक में फसे रणवीर अल्लाहबादिया, कहाँ! मेरा यूट्यूब करियर खत्म हो गया,रणवीर के दोनों यूट्यूब चैनल हुए हैक

By: PalPal India News
September 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सोशल मिडिया के मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के दोनों यूट्यूब चैनल को साइबर हैकर्स ने हैक कर लिया है। हैकर्स ने उनके चैनल से न सिर्फ वीडियो सरे कंटेंट डिलीट किए , बल्कि चैनल का नाम भी बदल दिया। हैकर्स ने उनके यूट्यूब चैनल बीयर बाइसेप्स (BeerBiceps YouTube Channel) को हैक किया है, जिसका नाम बदल कर टेस्ला कर दिया है। बताया जा रहा है की हैकर्स ने एक संदेहजनक लाइवस्ट्रीम का उपयोग किया इस लाइव स्ट्रीम में आई के द्वारा जनरेटेड एलन मस्क का अवतार दिखाया गया है।

आज के दौर में साइबर अटैक एक आम बात हो गई है, साइबर अटैक के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया भी आ चुके हैं। चैनल हैक होने के बाद रणवीर के यूट्यूब चैनल बीयर बाइसेप्स को सर्च करने पर This Page Not Available ( ‘यह पेज उपलब्ध नहीं है। इसके लिए खेद है ) लिखा आ रहा है। रणवीर के पॉडकास्ट वीडियो में अलग-अलग इंडस्ट्रीज के कई मशहूर दिग्गज आ चुके हैं. इसमें युवराज सिंह, केएल राहुल, अभिनव बिंद्रा जैसे स्पोर्ट्समैन से से लेकर बॉलीवुड स्टार्स जॉन अब्राहम, अक्षय कुमरा, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, जहान्वी कपूर और भी नाम शामिल हैं.


चैनल हैक होने के बाद यूट्यूबर ने किया रिएक्ट

इस मामले के बाद रणवीर गुरुवार सुबह अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल Beer Biceps पर एक लेटेस्ट स्टोरी को शेयर किया है। जिसमें वह अपनी आंखों पर मास्क लगाए हुए हैं और उसमें लिखा है- क्या मेरा यूट्यूब करियर खत्म हो गया है। उन्होंने बताया है कि उनके दो मुख्य चैनल हैक हो गए हैं। उन्होंने ये भी बताया की ‘मेरे दो मुख्य चैनल्स के हैक होने का जश्न में अपने पसंदीदा खाने के साथ मना रहा हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *