तारक मेहता शो फिर सुर्ख़ियों पर, सोनू भिड़े की भूमिका निभाने वाली पलक सिंधवानी ने निर्माताओं पर शोषण करने का लगाया आरोप

By: PalPal India News
September 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाला तारक मेहता का उल्टा चशमा शो एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है. हम सबने कभी न कभी यह शो देखा होगा लेकिन इस शो के कलाकार शो के निर्माता पर उन्हें टॉर्चर करने का आरोप लगातार लगाते आ रहे है. वहीँ हाल ही में, प्रोडक्शन हाउस, नीला फिल्म प्रोडक्शंस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि उन्होंने अभिनेत्री पलक सिंधवानी को कानूनी नोटिस भेजा है. अभिनेत्री पलक सिंधवानी ने आरोप लगाया है कि प्रोडक्शन हाउस उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा से बाहर निकलने में मुश्किल पैदा कर रहा है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू भिड़े की भूमिका निभाने वाली पलक सिंधवानी ने निर्माताओं पर उनका शोषण करने का आरोप लगाया है. उन्होंने ये भी कहा है की वह इस शो को छोरना चाहती है लेकिन शो के निर्माता ने उन पर कांट्रैक्ट के कई नियमों का उल्लंघन करने के लिए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है.

वहीँ पलक का कहना है की 8 अगस्त को प्रोडक्शन हाउस से मैंने शो छोड़ने के बारे में बताया था. उन्होंने मुझसे कुछ समय लेने का कहा और यह भी कहा की मुझे एक आधिकारिक ईमेल दिया जाएगा. जिस पर मैं इस्तीफा पत्र भेज सकती हूं पर ऐसा इमेल आज तक नहीं आया. अब वह मुझे क़ानूनी नोटिस भेजा है यह आरोप लगाते हुए की मैंने कांट्रैक्ट के कई नियमों का उल्लंघन किया है.

पलक ने ये भी बताया की 5 साल पहले मैंने उनके कांट्रेक्ट पर हस्ताक्षर किए थे लेकिन उन्होंने मुझे इसकी कॉपी कभी नहीं दी और देने से इंकार भी कर दिया था. इसके 19 सितंबर, 2024 को एक कॉपी मिली। जिसमें वे मुझे ब्रांड एंडोर्समेंट जारी रखने देने पर सहमत हुए थे जिसके बाद मैंने सोशल मीडिया पर ब्रांड एंडोर्समेंट भी शुरू कर दिया था. उन्होंने तब तो कुछ भी नहीं कहा,लेकिन जब मैंने शो छोड़ने की बात कही तो अब वे मुझ पर ही आरोप लगा रहे है. मैंने उन्हें बताया भी था की मैं स्वास्थ्य कारणों और पेशेवर विकास के लिए शो छोड़ना चाहती थी. यह शोषण है और पांच साल तक उनके साथ काम करने के बाद मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी.’ सिर्फ इसलिए कि मैं तारक मेहता छोड़ना चाहती हूं, वे मेरा बाहर निकलना मुश्किल बना रहे हैं.

वहीँ मेकर्स का कहना है की नोटिस में कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन का जिक्र किया गया है जिससे किरदार शो और प्रोडक्शन कंपनी को बहुत नुकसान हुआ है. पलक सिंधवानी ने बिना लिखित इजाजत के शो के अलावा दूसरी चीजों में शामिल रहीं. उन्हें कई बार बोलकर और लिखकर चेतावनी दी गई थी लेकिन उन्होंने कोई सुधार नहीं किया. वह कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करती रहीं. इसी कारण मेकर्स को अब मजबूरन लीगल नोटिस भेजना पड़ा.

 
 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *