पलपल इंडिया प्रतिनिधि,इंदौर। लाख कोशिशों के बाद भी दहेज प्रथा हमारे समाज को दीमक की तरह खोखला कर रही है. कुछ इसी तरह का मामला इंदौर के तुकोगंज क्षेत्र मे देखने मिला. जहां बहुत बड़े कारोबारी परिवार की बहु को दहेज के लिए बाथरूम में बंद कर दिया गया.
दरअसल यह पूरा मामला इंदौर का है जहाँ तुकोगंज में रहने वाली एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने बाथरूम में बंद कर दिया था. जिसके बाद महिला ने अपने बाथरूम में बंद होने का विडियो बना कर सोशल मिडिया में डाल दिया. इसके बाद पुलिस उसे बाहर निकाल कर थाने लेकर आई और मामला कायम कर ससुराल वालों पर कार्रवाई की. पीड़ित महिला ने बताया की उसके परिवार वाले उसे बहुत दिन से दहेज़ मामले में तंग करते थे इसलिए जब उसे एहसास हुआ की उसके साथ कुछ अजीब होने वाला है. तब वह अपना फोन अपने पास छुपा लती है जिसके बाद वह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करती है. तब इस मामले का खुलासा हो सका आप भी सुनिए पीड़ित की कहानी पीड़ित की ही जुबानी.
HIGHLIGHTS