मोबाइल पर बात करते करते युवक ने नदी में लगाई छलांग, किशोर की तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर

By: PalPal India News
September 30, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पाटन टोल नाका के पास ​स्थित छीपाघाट के ब्रिज से एक किशोर ने रविवार को हिरण नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वह पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से तलाश की गई, लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल सका। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम द्वारा उसकी तलाश नदी में की गई, लेकिन फिर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला पाटन पुलिस ने बताया कि वार्ड क्रमांक तीन चौधरी मोहल्ला निवासी संतोष चौधरी का बेटा वीरेन्द्र चौधरी रविवार दोपहर लगभग साढे तीन बजे हिरण नदी के छीपाघाट ब्रिज पर पहुंचा था। चंद पल वहां रुकने के बाद उसने ब्रिज से छलांग लगा दी। यह देख नदी में मछली मार रहे युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में गुम हो गया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि वीरेन्द्र मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए वहां पहुंचा था। इसके बाद उसने छलांग लगाई। वह सब्जी बेचने का काम करता था।

HIGHLIGHTS

  • किशोर की तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर
  • जबलपुर में पाटन टोल नाका के पास फोन पर बात रहा था किशोर
  • पुल से हिरण नदी में लगाई छलांग
  • किशोर की तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *