भारत ने ध्वस्त किया ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने लगाए अर्धशतक

By: PalPal India News
September 30, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दुसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया है। इस मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाए हैं। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 285 रनों पर घोषित की है। टीम इंडिया ने 34.4 ओवर में ही 285 रन बनाए और पारी में 8.22 के रन रेट से रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच अभी खेला ही जा रहा है। टॉस भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने जीता था लेकिन पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन मैच में सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो पाया था। इसके बाद दो दिन बारिश के कारन मैच रुका रहा। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट को टी20 क्रिकेट की तरह से खेला और तेजी के साथ रन बनाए।

युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 31 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ा और इसके बाद वह भारत की तरफ से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 15 गेंदों में ही 72 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा रोहित शर्मा ने सिर्फ 11 गेंदों में 23 रन बनाए।

राहुल ने 43 गेंदों में 68 रन, कोहली ने 35 गेंदों में 47 रन और गिल ने 36 गेंदों में 39 रन बनाए। यहां तक की फास्ट बॉलर आकाशदीप जब बल्लेबाजी करने के लिए आए, तो उन्होंने 5 गेंदों में 12 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम इंडिया ने पारी 285 रन बनाकर घोषित कर दी। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 52 रनों की बढ़त मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *