पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा को गोली लग गई. अभिनेता गोविंदा को आनन-फानन में CRITI अस्पताल में भर्ती कराया गया. अच्छी बात ये है की उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. हालाकिं ये गोली उनके खुद के ही रिवॉल्वर से चली थी. गोविंदा के मैनेजर ने दावा किया कि उनके पैर में गोली लगी है. वह अभी खतरे से बाहर हैं. बताया ये भी जा रहा है की इस घटना के समय उनकी पत्नी मुबई से बाहर थी अब वे मुंबई आ रही है.
सवाल ये है कि आखिर गोविंदा को गोली लगी कैसे. दरअसल बताया जा रहा है की सुबह 4:45 बजे अपने आवास से एअरपोर्ट जाने के लिए तईयारी कर रहे थे तभी रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई, जिसमें गोविंदा घायल हो गए. उनके मेनेजर ने बताया की हमें सुबह 6 बजे कोलकाता के लिए एक फ्लाइट पकडनी थी. गोविंदा जी एयरपोर्ट के लिए अपने आवास से निकलने ही वाले थे, तभी यह हादसा हो गया.’ गोविंदा अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर को जब अलमारी में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से गिर गई और उससे गोली चल गई. रिवॉल्वर का लॉक खुला होने की वजह से गोली चली.
गोविंदा ने खुद ही ओडियों नोट द्वारा बताया है की वे अब महाकाल की कृपा से ठीक है गोविंदा ने कहा, “आप सबके आशीर्वाद और बाबा भोले के आशीर्वाद से और गुरु की कृपा की वजह से जो गोली लगी थी, वो निकाल दी गई है. मैं डॉक्टर अग्रवाल को धन्यवाद देता हूं और इसके साथ ही आप सभी को भी मेरे लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद. गोविंदा का ये बयान ऑडियो रूप में आया, जिसे गोविंदा के करीबी दोस्त, पूर्व विधायक और शिवसेना शिंदे गुट के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने जारी किया है. गोविंदा के ऑडियो मैसेज में उनकी आवाज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी स्थिति काफी गंभीर थी. उनके परिवार के सदस्य उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे है जिनमें उनकी बेटी, भतीजा कृष्णा और बहु कश्मीरा और भतीजी गोविंदा के करीबी दोस्त वहां मौजूद है.