सोना हुआ और सस्ता, आज है सोना खरीदने का मूड तो जानिए सोने का लेटेस्ट रेट

By: PalPal India News
October 1, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। नवरात्री नजदीक है और शादियों का सीजन बहुत पास ऐसे में लोग सोने और के रेट कम होने का इंतज़ार कर रहे है, तो लोगों के लिए अच्छी खबर ये है की   18 कैरेट सोने की कीमत 250 रुपये घटकर 57,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट के 100 ग्राम कीमती धातु की कीमत 2500 रुपये घटकर 5,76,800 रुपये पर आ गई। सोना मंगलवार को और सस्ता हो गया है। वहीँ आज 24 कैरेट सोने की कीमत 330 रुपये घटकर 76,910 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई और 24 कैरेट के 100 ग्राम कीमती धातु की कीमत आज 3300 रुपये घटकर 7,69,100 रुपये रह गई। वहीँ  22 कैरेट सोने की कीमत 300 रुपये घटकर 70,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई और 22 कैरेट के 100 ग्राम कीमती धातु की कीमत आज भारत में त्यौहारी सीजन से पहले 3000 रुपये सस्ती हो गई। अगर हम चांदी की कीमत की बात करें तो आज चांदी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत में आज 100 ग्राम चांदी की कीमत 9,500 रुपये पर रही।

18 कैरेट सोने का भाव

  • दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 57,800/- रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 57, 680/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 57,720 चल रहा है।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 57,740/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 70 550/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत  70, 650/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 70,500/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 76, 960 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 77, 060/- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 76, 910/- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 76, 910/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *