पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बीते दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कर्मदीप स्कूल के पास एक हार्डवेयर दुकान संचालक को रुपए के लेनदेन के चलते गोली मार दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार नेहरू नगर का रहने वाला सोहन पटेल मेढ़की रोड पर कर्मदीप स्कूल के पास स्तिथ लक्की हार्डवेयर की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी रविवार रात करीब 7 बजे कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और उधारी के रुपए के लेनदेन की बात को लेकर विवाद करने लगे। इसी दौरान रितेश ने सोहन पटेल पर गोली चलाई। रितेश के साथ कुछ अन्य युवक भी थे।गोली सोहन के दाएं हाथ के कंधे पर लगी। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सोहन पटेल वाइंडिंग के साथ बोरिंग में मोटर उतारने औऱ निकालने का भी काम करता है।
आरोपी के यहां भी मोटर निकालकर फिर से उतारी थी। सिविल लाइन थाना पुलिस में सोहन पटेल की रिपोर्ट पर रितेश कहार, लक्की लाला उर्फ प्रशांत शिंदे और राहुल गोस्वामी के खिलाफ धारा 109, 296,3(5) के तहत प्रकरण दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही इस पूरे मामले को लेकर लेकर देवास सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली चलाने वाले रितेश कहार, लक्की लाला उर्फ प्रशांत शिंदे और राहुल गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
HIGHLIGHTS