पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। वीरांगना रानी दुर्गावती की राजधानी सिग्रामपुर में वीरांगना की 501 वी जन्म शताब्दी के अवसर पर 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाली मोहन कैबिनेट की बैठक दमोह के लिए कई मायने रखती है। ऐतिहासिक पल होने के साथ साथ गौरव की बात है क्योंकि अभी तक मोहन सरकार कैबिनेट की बैठक मध्य प्रदेश के दो या तीन जिलों में हुई और दमोह जिले में मंत्रिपरिषद की बैठक पहली बार हो रही है। इस बैठक में दमोह को कुछ नई सौगातें मिल सकती हैं। खास बात यह है कि मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन पहली बार दमोह आ रहे हैं। यह उनकी पदभार ग्रहण करने के बाद की पहली कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य मंत्रियों के साथ शामिल होंगे। इस बैठक में कुल 32 मंत्रियों के साथ-साथ प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने व्यवस्थाओं एवं पुलिस अधीक्षक एस के सोमवंशी ने वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी।
HIGHLIGHTS