पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। एक बार फिर से जमकर क्रिकेट शुरू होने वाला है और वहीँ भारत की महिला और पुरुष क्रिकेट टीम एक ही दिन मैदान पर उतरेंगी। बताया ये जा रहा है की दोनों टीमों के मुकाबले का टाइम अलग-अलग है, इसलिए आपको दोनों मैच देखने का मौका मिलेगा।
सूत्रों के मुताबिक भारत की पुरुष क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बांग्लादेश से टी20 सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है, वहीं भारत की महिला क्रिकेट टीम तो टी20 विश्व कप 2024 के लिए हरमनप्रीत की कप्तानी में मैदान में उतर चुकी है। खास बात ये है कि भारत की महिला और पुरुष क्रिकेट टीमें एक ही दिन अलग अलग जगह विरोधी टीम से मोर्चा लेती हुई नजर आएंगी। साथ ही ये मैच अलग अलग चैनल और मोबाइल एप पर आएंगे
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के लिए दुबई में है। उसका पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला सबसे बड़ा होगा क्यूंकि यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान की टीमें के बीच होगा। यह मैच 6 अक्टूबर को 3 बजे खेला जायेगा। वहीँ भारत की मेंस क्रिकेट टीम भी बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जायेगा। ये मैच भारतीय समय अनुसार शाम को 7 बजे से शुरू है। टी20 महिला विश्व कप के मैच स्टार स्पोर्ट्स और हॉट स्टार पर देखने के लिए मिलेंगे, वहीं भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज के मैच स्पोर्ट्स 18 और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। यानी उस दिन दोपहर तीन बजे से लेकर रात में करीब साढ़े 11 बजे तक भारतीय टीमें मैदान में होंगी। इसका मतलब है कि क्रिकेट की डबल डोज आपको मिलेगी।