पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। हर साल की तरह इस साल भी जबलपुर के बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है. माता के दरबार को हर साल की तरह भव्य तरीके से सजाया गया है. हर बार की तरह नवरात्रि के 9 दिन यहां अखंड ज्योति जलती है. इस बार भी मंदिर में एक हजार से ज्यादा अखंड ज्योति जल रही है. इसके साथ साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ भी हो रहा है.
मंदिर के पुजारी ने बताया कि 1108 से ज्यादा भक्तों के नाम पर यहां अखंड ज्योति जलाई गई है. 9 दिनों तक इस अखंड ज्योति को बुझने नहीं दिया जाएगा. जबलपुर के बगलामुखी मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां चैत्र नवरात्रि में 9 दिनों तक जिसके नाम की अखंड ज्योति जलती है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है.
HIGHLIGHTS