एमपी में इस बार रानी दुर्गावती के नाम मनेगा दशहरा, लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़ ट्रांसफर-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

By: PalPal India News
October 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह। दमोह जिले के सिंग्रामपुर में मोहन कैबिनेट ने जैन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया, मध्यप्रदेश में इस बार दशहरा रानी दुर्गावती के नाम मनाया जाएगा। वहीं, लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ बहनों को ₹1574 करोड़ की राशि वितरित की। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे मंत्रिमंडल और सीनियर अफसरों के साथ सिंग्रामपुर में थे यहां कैबिनेट की बैठक के साथ सभी मंत्री अलग-अलग कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को ₹332.71 करोड़ की राशि वितरित की गई। वहीं गैस रीफिल योजना के तहत 24 लाख से अधिक बहनों ₹28 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया।

दरअसल, राज्य शासन ने मातृ शक्ति को सम्मान देते हुए स्वतंत्रता संग्राम, सुशासन, साहस जैसे क्षेत्रों में राष्ट्र के लिए योगदान देने वाली वीरांगनाओं, शासिकाओं की स्मृति में ये पहल की है। इसी के तहत आज वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर सरकार ने उनकी प्राचीन राजधानी सिंग्रामपुर में ओपन-एयर (खुला क्षेत्र) कैबिनेट मीटिंग की है।
कैबिनेट की ये बैठक रानी दुर्गावती के सुशासन, उनकी कार्यकुशलता और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रेरित है। इस बैठक का डिजाइन रानी दुर्गावती के किले की भव्यता को प्रतिबिंबित करता है। जिसमें एक किलानुमा प्रवेश द्वार और शिव मंदिर भी शामिल हैं।

HIGHLIGHTS

  • दमोह में मोहन कैबिनेट के फैसले।
  • लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़ ट्रांसफर।
  • एमपी में इस बार रानी दुर्गावती के नाम मनेगा दशहरा।
  • मोहन कैबिनेट ने दी जैन आयोग को मंजूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *