पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में 9वीं के छात्र की स्कूल कैंपस में चाकू मारकर हत्या के विरोध में शनिवार को परिजन और ग्रामीणों ने जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग में शव रखकर चक्काजाम कर दिया। दो घंटे प्रदर्शन चलता रहा। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने हाईवे छोड़कर शासकीय स्कूल नटवारा स्कूल में शव लेकर घुस गए और फिर जमकर हंगामा किया। टीचरों को भी घेर लिया। शिक्षकों ने कमरे में अपने आपको बंद कर जान बचाई। जिस कमरे में टीचर अपनी जान बचाकर बैठे हुए थे, उसे भी तोड़ने की कोशिश की।
स्कूल को जबरन बंद करवाया, इस दौरान कोई भी छात्र स्कूल नहीं आया। शनिवार को स्कूल की अघोषित छुट्टी हो गई। विवाद की जानकारी मिलते ही शहपुरा सहित बेलखेड़ा, बरगी, पाटन थाना पुलिस सहित एड़ीएम नाथूराम गौड़ और एएसपी समर वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन को शांत करवाया।
HIGHLIGHTS