अभिनेता प्रकाश राज पर लगा 1 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप,विनोद कुमार ने एक्स पर कहा प्रकाश ने उनके पैसे डूबा दिए

By: PalPal India News
October 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। विनोद कुमार ने प्रकाश राज पर 1 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। निर्माता विनोद कुमार ने एक्स पर ट्वीट करते हुए खुलासा किया कि अभिनेता प्रकाश ने उनके पैसे डूबा दिए और ये भी कहा कि अभिनेता बिना किसी को बताए सेट से चले गए।

अभिनेता इन दिनों कई विवादों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रकाश राज को अभी फ़िलहाल में ही कोरटाला शिवा की ‘देवरा: पार्ट 1’ में सिंगप्पा के रूप में देखा गया था। तिरुपति बालाजी लड्डू मामले के बाद प्रकाश एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। अभिनेता प्रकाश राज पर फिल्म निर्माता विनोद कुमार ने 1 करोड़ रुपए के नुकसान का आरोप लगाया है। निर्माता ने ये भी कहा की एक तो वह बिना किसी को बताए सेट से चले गए और अब मेरे कॉल्स और मैसेज का कोई जवाब भी नहीं दे रहे हैं।

प्रकाश ने तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘एक उपमुख्यमंत्री के साथ… #जस्टस्किंग।’ इस पर विनोद कुमार ने रिएक्ट करते हुए जवाब दिया, ‘आपके साथ बैठे बाकी तीन व्यक्तित्व चुनाव जीत गए हैं, लेकिन आपने जमा राशि खो दी, यही अंतर है। आपने बिना बताए कारवां से गायब होकर मेरे शूटिंग सेट पर 1 करोड़ का घाटा कर दिया!क्या कारण था?! #बस पूछ रहा हूं!!! आपने कहा था कि आप मुझे कॉल करेंगे, लेकिन आपने नहीं किया!क्या इस तरह किसी धोखाधड़ी करना सही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *