सिर्फ हिंदू धर्म से जुड़े लोग ही गरबा महोत्सव में जाएं-विधायक अभिलाष पांडे की चेतावनी

By: PalPal India News
October 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सनातन धर्म को ना मानने वाले लोग गरबा महोत्सव में ना जाएं यदि ऐसे लोग गरबा महोत्सव में पाए जाते हैं या अशांति फैलाते हैं तो उनके खिलाफ प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. ये कहना है उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे का पत्रकार वार्ता में विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि कुछ लोग जो हिंदू धर्म को नहीं मानते ऐसे लोग गरबा महोत्सव में आनंद लेने के लिए जाते हैं और अशांति फैलाते हैं. ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि गरबा धार्मिक गानों पर ही हो और उनमें किसी भी तरह की फूहड़ता ना हो इसका ध्यान रखने के निर्देश भी पुलिस और प्रशासन को दिए गए हैं.

HIGHLIGHTS

  • सिर्फ हिंदू धर्म से जुड़े लोग ही गरबा महोत्सव में जाएं
  • विधायक अभिलाष पांडे की चेतावनी
  • अशांति फैलाने वालों को न बक्शा जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *