भारतीय टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में दिखाया अपना जलवा, पाकिस्तान को हराया 6 विकेट के नुकसान पर

By: PalPal India News
October 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। भारतीय टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में दिखाया अपना जलवा। भारतीय आईसीसी महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने ग्रुप मुकाबले को 6 विकेट से जीतने के साथ प्वाइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है। भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए 106 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले में 106 रनों के टारगेट का पीछा 18.5 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा ने 32 जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 29 रनों की पारी खेली। वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में फातिमा सना ने 2 विकेट हासिल किए। भारतीय टीम का अब अगला मुकाबला इस टूर्नामेंट में 9 अक्टूबर को श्रीलंका की टीम से है।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को आसानी से 6 विकेट के नुकसान के साथ अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 105 रनों का स्कोर बनाया था। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी में निदा डार ने सबसे ज्यादा 28 रनों की पारी खेली थी। वहीं भारत की तरफ से गेंदबाजी में अरुंधती रेड्डी 3 विकेट हासिल करने में कामयाब हुईं थी। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की तरफ से शेफाली वर्मा ने जहां 32 रनों की पारी खेली तो कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से 29 रनों की पारी देखने को मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *