पलपल इंडिया प्रतिनिधि। चेन्नई के मरीना बीच पर भारतीय वायु सेना का एयर शो हो रहा था जिसके खत्म होने के बाद यहां पर भगदड़ मच गई और 5 दर्शकों की मौत हो गई, और 4० लोगों को भर्ती कराया गया है. जहां कई लोगों ने भारी भीड़, गर्मी और सही प्रबंधन न होने की शिकायत भी की थी. भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चेन्नई के मरीना बीच पर एयर शो आयोजित किया गया था. मरीना बीच पर रविवार को आयोजित ‘एयर शो’ आकर्षण का केंद्र बना हुआ था.
बताया जा रहा है की भारतीय वायुसेना द्वारा लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए एयर शो किया गया था इसका लक्ष्य 15 लाख दर्शकों को जुटाना था- जो वहां के प्रबंधन से बहुत अधिक है – और चेन्नई सिटी पुलिस की भीड़ और यातायात प्रबंधन की खराब स्थिति पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. कार्यक्रम से पहले सब कुछ ठीक चल रहा था, बड़े पैमाने पर यातायात में बदलाव और पार्किंग संबंधी नियम लागू थे. लेकिन सुबह 11 बजे होने वाले एयर शो के करीब भीड़ इतनी बढ़ गई कि मरीना बीच रोड के किनारे बने एलिवेटेड एमआरटीएस रेलवे स्टेशन लोगों के समुद्र में तब्दील हो गए.
डीएमके सांसद के. कनिमोझी ने कहा कि अनियंत्रित भीड़भाड़ से बचना चाहिए. चेन्नई के मरीना बीच पर आयोजित भारतीय वायुसेना के साहसिक कार्यक्रम को देखने आए लोगों को भीड़ से काफी परेशानी हुई और तापमान भी अधिक था, जिसके कारण 5 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद और दर्दनाक है.
स्थानीय लोगों ने बताया की पुलिस की ओर से कोई प्रभावी व्यवस्था न होने के कारण दोनों तरफ से वाहन और दोपहिया वाहन ऐसे घुसे कि अधिकतर सड़कों पर दो घंटे से अधिक वक्त तक जाम लगा रहा. सड़कों पर लोगों के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं थी. इन सड़कों पर खाने-पीने की अधिकतर दुकानें भी बंद थीं और जो दुकाने खुली हई थीं वहां जल्द ही पीने का पानी और सोफ्ट ड्रिंक्स खत्म हो गई थीं.