जब-जब पुलिस में रिपोर्ट करेगा हमला करेंगे, बार बार हमला कर रहा आरोपी-पीड़ित युवक

By: PalPal India News
October 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में थाने में शिकायत करने से नाराज बदमाशों ने पीड़ित को दोबारा चाकू मारकर घायल कर दिया। घर के सामने तलवारें लहराईं। इसकी शिकायत मंगलवार को एसपी ऑफिस में की गई। शहर के न्यू आनंद नगर में रहने वाले सैयद शाकिर अली ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि तू जब-जब रिपोर्ट करेगा, ऐसे ही चाकू मारेंगे। देखते हैं कि तू शिकायत लेकर कहां-कहां जाता है।

42 साल के शाकिर पेशे से मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश घर के आसपास तलवार लेकर घूम रहे हैं। इस कदर परेशान हो चुका हूं कि अब घर छोड़ने तक को तैयार हूं। पुलिस के पास जाता हूं, पुलिस रिपोर्ट भी लिखती है, लेकिन उनको पकड़ती नहीं है। आज भी एसपी ऑफिस आकर बदमाशों के खिलाफ शिकायत की है। हमले में शाकिर को हाथ और पैर में चोट आई है। गाली-गलौज से मना करने पर चाकू मारा था शाकिर ने बताया, ‘रविवार को उनके घर के बाहर बदमाश बब्लू, अमजद और सलीम पंडा कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। उन्हें समझाया, इसके बाद उन्होंने मुझ पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया। दूसरे दिन सोमवार को हनुमानताल थाने में केस कराया। इसी दिन की रात 11 बजे तीनों बदमाश तलवारें लेकर आ गए।

HIGHLIGHTS

  • थाने में शिकायत करने पर बदमाशों ने चाकू मारा
  • घर के सामने तलवारें लहराईं
  • धमकाया- जब-जब रिपोर्ट करेगा, हमला करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *