युवती ने पानी की टंकी से कूद कर दी जान, पुलिस कर रही जांच

By: PalPal India News
October 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। देवास के हॉट पिपलिया में एक लड़की ने पानी क़ी टंकी से कूद कर अपनी जान दे दी। देवास जिले के हॉट पिपलिया में खौफनाक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया। दरअसल यहां गीता भवन के पास स्थित एक पानी की टंकी है जिसपर एक लड़की चढ़ जाती है। कुछ लोग लड़की को जब देखते है तो वह उसे उतरने की गुजारिश करते है और देखते ही देखते लोगों को हुजूम लगना शुरू हो जाता है।

लोगों ने ऊपर चढ़कर उसे उतारने का भी प्रयास किया, पर वे सफल नहीं हो पाए। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन उसने किसी की एक न सुनी और आखिरकार उसने छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस लड़की को आनन-फानन में अस्पताल लेकर गई। जहां उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। वहां भी आखिरकार उसकी जिंदगी की डोर इलाज के दौरान टूट गई। उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया यह अभी पुलिस तलाश करने में जुटी है।

पुलिस ने लड़की का जब्त किया फोन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की की उम्र 17 साल थी। वह हॉट पिपलिया की रहने वाली थी। घटना के बारे में परिजनों को पता चला जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और शव घर ले गए। इस मामले में पुलिस आगे कुछ भी नहीं बता रही। वहीं, परिजन भी मामले में बात करने के कतरा रहे हैं। पुलिस आगे जांच कर स्थिति बताने को कह रही। जांच के लिए पुलिस ने नाबालिग का फोन जब्त कर लिया है। वहीं, लोगों का कहना है कि लड़की की आत्महत्या के जो भी कारण रहे हो,पर अगर समय पर पुलिस पहुंच जाती तो शायद उस लड़की को बचाया जा सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *