पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर जिले के बेलखेड़ा मे एक शराबी ने एक नौजवान को हसिया मारकर मौत के घाट उतार दिया. मामला बेलखेड़ा थाने से 4 किलोमीटर दूर सुंदरादेही गांव का है, जहां सुंदरदेही निवासी रविंद्र लोधी अपने घर से खाना खाकर पास में खेरमाई मंदिर जा रहा था जहां नौ देवियां स्थापित की गई है. तभी उसके पहले तिराहे ही पर कुछ लोग मौजूद थे उन्ही में ग्राम का बिरदू उर्फ बृजेश भी वहां खड़ा था. देवी दर्शनों के लिए जो भी लोग जाते थे सभी को गाली बक रहा था इस बीच रविंद्र वहां से निकला तभी रविंद्र से गाली गलौज करते हुए रविंद्र कुछ समझ पाता, उसके पहले बृजेश ने छाती में सीधा हंसिया घोंप दिया. छाती में हंसिया लगी हुई हालत में रविंद्र वहां से एक निर्माणाधीन मकान में पहुंचा और वहीं गिर गया तभी आरोपी बृजेश भी वहां से भाग गया.
इस घटना की खबर परिजनों को लगी परिजनों ने तत्काल रविंद्र को निजी वाहन से मेडिकल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पहुंची बेलखेड़ा पुलिस ने तत्काल आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. पूरी रात सर्च ऑपरेशन खेतों में चलता रहा लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा. आखिरकार आरोपी रातों-रात हिरन नदी को तैरकर पार करते हुए जंगल में रातों-रात निकलते हुए करीब 30 किलोमीटर तारादेही के पास बमोरी गांव के जंगल में पुलिस ने पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी के वहां रिश्तेदार रहते हैं, वह वहां से पैसे लेकर मुंबई भागने की फिराक में था. वही बेलखेड़ा पुलिस अपने आप को गौरवानित महसूस कर रही है कि आरोपी के पास मोबाइल ना होते हुए भी इतने कम समय में अरेस्ट कर लिया है. बेलखेड़ा थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है अगर इसमें और भी कोई दोषी होंगे तो उन्हें बक्सा नहीं जाएगा.
HIGHLIGHTS