पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। ग्वालियर में आज अल सुबह एक तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई।कार में सवार पांच लोगो मे से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।वही दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ,मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कार में सवार लोग कौन है कहा के है इसकी पता साजी में पुलिस जुट गई है। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र विक्की फैक्ट्री तिराहे के आगे पुलिया पर हुई है।बताया जा रहा है , एक्सीडेंट इतना भयानक था की कार का इंजन तक बॉडी से अलग हो गया।
HIGHLIGHTS