पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। देवास में शारदीय नवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है. देवास में मां चामुंडा तुलजा भवानी का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है .वहीं देवास में देवी देवताओं का वास है इसीलिए शहर का नाम देवास है. देवास के पीठ रोड पर जग जननी मैया का प्रसिद्ध मंदिर है जग जननी के दरबार में मूर्ति स्थापना होती है. प्रथम दिन से नियमित पूजा पाठ 21 ब्राह्मणों द्वारा किया जाता है अनुष्ठान होते हैं. आज अष्टमी के पर्व पर मां जगजननी के दरबार में विशेष हवन हुआ मां के एक भक्त ने मां को एक किलो चांदी का कमल फूल मां को अर्पित किया. जगत जननी के दरबार में सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं जगत जननी की प्रतिमा को प्रतिदिन नए-नए वस्तुओं से श्रृंगार किया जाता है. सोने चांदी के प्रतिदिन आभूषण भी पहनाए जाते हैं.
HIGHLIGHTS