पहली बार हुआ सनातन थीम पर प्रवाह गरबा महोत्सव, राधा-कृष्ण का महारास रहा आकर्षण का केंद्र

By: PalPal India News
October 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नवरात्रि में 10 अक्टूबर की शाम देवास का सबसे बड़ा पारिवारिक गरबा “प्रवाह” रामनगर स्थित जेजुरी गार्डन में आयोजित हुआ। सनातन थीम पर आयोजित इस गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में परिवारजनों ने भाग लिया। इस महोत्सव में नारी शक्ति का अद्भूत संगम देखने को मिला। इस महोत्सव का आयोजन डीसीआई कंसोर्टियम ग्रुप और सुपर कॉरिडोर रियल एस्टेट प्रायवेट लिमिटेड ,बप्पा क्रिएशन इंडिया ने किया जिसमें मुख्य सहयोगी रॉयल ग्रुप और प्रोजेक्शन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कंपनी, जैन ज्वेलर्स और सेंट थॉमस स्कूल ,प्रिंटाइज रहे।

 

जेजुरी गार्डन परिसर में मानो गुजरात उतर आया हो, ऐसा प्रतीत हुआ। यहां पारंपरिक गुजराती वेशभूषा में युवतियां, युवक सिंगल अथवा जोड़ों के साथ पहुंचे। जबकि बड़ी संख्या में फ्रेंड ग्रुप और परिवारों ने भी यहां अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। जलवा डांस क्लास द्वारा बेटियों को लेकर देशभक्ति थीम पर आधारित डांस भी शामिल था । गरबा गीतों के बीच राधा कृष्ण के साथ महारास इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। इस आयोजन की यह भी विशेषता रही कि यहां बच्चों के लिए भी मनोरंजक गेम्स और फूड स्टॉल थी जिसकी वजह से बच्चे भी काफी रोमांचित हुए। आयोजन में शामिल होने आए लोगों खासकर युवाओं ने यहां सेल्फी बूथ, सेल्फी पाइंट्स सहित अन्य स्थानों पर फोटोग्राफी कर इन यादों को अपने कैमरे में कैद किया। वहीं बीच-बीच में हुए सवाल-जवाब सहित बेस्ट प्रेजेंटेशन पर गिफ्ट भी प्राप्त किए। आयोजकों ने डीजे नाइट की व्यवस्था थ्रीडी साउंड सेटअप के साथ की थी। जिसने इस आयोजन को राेमांच और बढ़ा दिया। फन एक्टिविटी झोन की भी विशेष रूप से व्यवस्था की गई थी। पूरी तरह से सुरक्षित और सिक्युरिटी से लैस इस आयोजन का पारिवारिक माहौल में लोगों ने खूब आनंद लिया। मीडिया सहयोगी रेड टीवी, राष्ट्रीय नवाचार, ओपीएस न्यूज थे एवं कार्यक्रम में मुख्य समर्थन यूथ पावर फाउंडेशन का रहा ।फोटोग्राफी पार्टनर वीजे फोटोवाला ,सहयोगी पार्टनर रॉयल स्टडी प्वाइंट ,एच एंड वी ब्यूटी सैलून, शिवाय सेनिटेशन, अपना घर , हिटी बेकर्स, जैन कंप्यूटर्स, गुरु प्रॉपर्टी ब्रोकर्स, लक्ष्मी टेंट हाउस, साई मिक्सिंग, का रहा।

HIGHLIGHTS

  • पहली बार हुआ सनातन थीम पर प्रवाह गरबा महोत्सव
  • मुंबई से आई साक्षी जैन ने मंच पर बिखेरा जादू
  • राधा-कृष्ण का महारास रहा आकर्षण का केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *