चलती ट्रेन में अचानक लगी अचानक आग, चेन पुलिंग कर कूदे यात्री

By: PalPal India News
October 14, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। MP के छतरपुर जिले में एक चलती ट्रेन में आग लगने का मामला सामने आया है। जिसमें अचानक एक ट्रेन के कोच से धुआं उठने लगा जिसके बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी। आनन-फानन में यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर जान बचाई। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

बताया जा रहा है कि यह ट्रेन हरियाणा के कुरुक्षेत्र से मध्यप्रदेश के खजुराहो जा रही थी। वहीं ट्रेन से धुआं उठता देख यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद ट्रेन रुकी और यात्री कूदने लगे। रेलवे के अधिकारीयों को जैसे ही जानकारी मिली वे  भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। हालांकि ट्रेन की कोच में आग कैसे और क्यों लगी इसकी जांच की जा रही है।जानकरी के मुताबिक ट्रेन में आग ईशानगर थाने के निकट सुबह करीब साढ़े सात बजे लगी। हालाँकि इस हादसे में किसी का कोई नुकसान नहीं हुआ है। यात्रियों की सूझबूझ से समय रहते बड़ा हादसा टल गया है। रेलवे अधिकारीयों ने बताया की कोच के निचले हिस्से में रबड़ के गर्म होने के कारण आग लग गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *