मराठी और हिंदी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता अतुल परचुरे का कैंसर से हुआ निधन

By: PalPal India News
October 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मराठी और हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचाने जाने वाले एक्टर अतुल परचुरे का निधन हो गया है। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे अतुल। उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता अतुल परचुरे का आज 14 अक्टूबर को निधन हो गया। अतुल अभी 57 साल के थे। कुछ साल पहले ही एक्टर को कैसर होने का पता चला था, जिसके बाद से उनका इलाज जारी था। उनके निधन की खबर सुनते ही फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग सदमे में हैं। अतुल ने अपने लंबे करियर में कई मराठी और हिंदी फिल्मों और टीवी शो में काम किया था। वो ‘कपिल शर्मा शो’ में कई किरदार निभाने के लिए जाने जाते थे।

अतुल का जन्म 30 नवंबर 1966 को मुंबई में हुआ था। अतुल ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से पूरी की और कॉलेज की पढ़ाई भी मुंबई से करते हुए थिएटर से जुड़ गए। उन्होंने कई मराठी और हिंदी नाटक किए और जल्द ही उन्हें छोटे पर्दे पर काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने 1993 में रिलीज हुई ‘बेदर्दी’ से उनकी फिल्मों में एंट्री हुई। शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े बॉलीवुड दिग्गजों के साथ अतुल ने काम किया।

बॉलीवुड में उनकी कुछ फिल्मों में ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया’, ‘क्यों की…’,  ‘क्यों की… मैं झूठ नहीं बोलता’, ‘स्टाइल’, ‘क्या दिल ने कहा’, ‘चोर मचाये शोर’, ‘गॉड ओनली नोज’, ‘कलकत्ता मेल’, ‘जजंतरम ममंतरम’, ‘तुमसा नहीं देखा’, ‘यकीन’, ‘चकाचक’, ‘कलयुग’, ‘अंजाने – द अननोन’ जैसी नामी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा ये कई नामी टीवी शो में भी नजर आए। ‘कपिल शर्मा शो’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, ‘खिचड़ी’, ‘आर के लक्ष्मण की दुनिया’ जैसे पॉपुलर टीवी शो में नजर आए थे। पिछले कुछ सालों में उन्होंने जी मराठी चैनल पर ‘अली मुमी गुपचिली’, ‘जाओ सून मी हये घरची’, ‘जागो मोहन प्यारे’, ‘भागो मोहन प्यारे’ जैसे धारावाहिकों में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने कई नाटकों में भी अभिनय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *