पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। संगमरमरी चट्टानों के बीच माँ नर्मदा की अथाह जलराशि को समेटे भेड़ाघाट में दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का शानदार शुभारंभ हुआ। सुर-ताल और रास-रंग से सजी नर्मदा महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण प्रख्यात पार्श्व गायिका मालिनी अवस्थी का कर्णप्रिय गायन रहा। धुआंधार जलप्रपात की वजह से विश्व के पर्यटन मानचित्र पर खास पहचान बना चुके भेड़ाघाट में शरद पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदा महोत्सव के आयोजन का यह लगातार इक्कीसवाँ वर्ष है। महोत्सव का शुभारंभ परम्परा के मुताबिक जीवनदायनी माँ नर्मदा के पूजन से हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी थे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक नीरज सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, भेड़ाघाट नगर परिषद के अध्यक्ष चतुर सिंह, भेड़ाघाट नगर परिषद के उपाध्यक्ष जगदीश दहिया एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विधायक संतोष वरकड़े एवं संभागायुक्त अभय वर्मा भी इस अवसर पर मौजूद थे।
HIGHLIGHTS