पलपल इंडिया प्रतिनिधि,शहडोल। बेटी को माँ ने रात को कंघी करने से मना किया तो बेटी ने लगा ली फांसी। पुलिस को घटनास्थल के पास कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली है। बताया जा रहा है की आरती ( 20 साल ) को मां ने रात में बालों में कंघी करने से मना किया था जिसके बाद बेटी नाराज होकर घर से बाहर निकल गई और फिर वह घर से लगभग 3 किलोमीटर दूर जंगल में एक पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। हर माता पिता अपने बच्चों को सही या गलत कार्य का बोध कराते है और हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद आईने के सामने खड़े होकर कंघी करने के लिए हमारे बड़े बुजुर्ग और विद्वान पंडित भी मना करते हैं। लेकिन आज की युवा पीढ़ी यह सब नहीं मानती। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देर शाम एक युवती ने बालों में कंघी करने से मां के द्वारा मना करने पर सुसाइड कर लिया।
आपको बता दे यह मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतिम छोर छत्तीसगढ़ बार्डर पर स्थित झिकबिजुरी चौकी क्षेत्र के पथरिया टोला के जंगल का है। जहाँ ग्राम कुटेला के रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती आरती को उसकी मां ने देर शाम बालों में कंघी करने से मना कर दिया। जिसके बाद वह 3 किलोमीटर दूर स्थित पथरिया टोला के जंगल में एक पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर झूल गई।
पुलिस ने बताया की घटनास्थल के पास कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली है, जिससे ऐसा लग रहा है कि युवती के सुसाइड की वजह कुछ और भी हो सकती है। फिलहाल युवती के सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस मामले की झिकबिजुरी पुलिस बड़ी ही बारीकी से जांच कर सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है।