पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गुजरात के कांडला में केमिकल फैक्ट्री में आज दम घुटने से एक बड़ा हादशा हो गया जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा केमिकल टैंक की सफाई करते समय हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा इमामी कंपनी में हुआ है। सूत्रों के मुताबिक केमिकल टैंक की सफाई करते समय दम घुटने के चलते ये मौतें हुईं।
सभी पांच मजदूरों के शवों को रामबाग अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है की मृतकों में चार लोग गुजरात के हैं और एक पाटन जिले का रहने वाला है। मौत का सही कारण जानने के लिए प्रशासन के सीनियर अधिकारी भी कंपनी में पहुंचे हैं। लेकिन अभी तक कंपनी के अंदर जाने के लिए मीडिया को एंट्री नहीं दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस भी इस पर कारवाही कर रही है जिससे मौत की वजह का पता किया जा सके।