पलपल इंडिया प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के बहराइच में हिंसा के दो आरोपी सरफराज का एनकाउंटर किया गया है. ये दोनों मुख्य आरोपी सरफराज और तालिब नेपाल भागने की फिराक में थे. लेकिन नेपाल सीमा के पास ही इनका एनकाउंटर हुआ. बता दें कि दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी और गोलीबारी में एक युवक राम गोपाल मिश्रा की मौत के बाद बहराइच में हिंसा फैल गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये हाफ एनकाउंटर है
बहराइच हिंसा मामले में यूपी पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों का एनकाउंटर किया है. जिसमें सरफराज और तालिब इस एनकाउंटर में जख्मी हो गए हैं. सीएससी अधीक्षक डॉक्टर चंद्रभान के अनुसार बताया जा रहा है की एक के दांए और एक के बाए पैर में गोली लगी है. डॉक्टर ने बताया कि दोनों की स्थिति ठीक है. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद आरोपियों को एंबुलेंस से बहराइच के लिए रवाना कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, ये दोनों बहराइच में हिंसा के मुख्य आरोपी है ये दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में लगे हुए थे। इससे पहले बुधवार को यूपी पुलिस ने इस मामले के एक अन्य आरोपी दानिश को भी गिरफ्तार किया था। केस में चौथे नंबर पर नामजद मोहम्मद दानिश उर्फ राजा उर्फ साहिर को बुधवार शाम चार बजे राजी चौराहा से गिरफ्तार किया गया था। वह भी नेपाल भागने की फिराक में था।
एनकाउंटर की पूरी जानकारी यूपी के सीएम योगी आदित्याथ को दी गई है. पुलिस मुख्यालय में हाईलेवल बैठक हुई. आपको बता दे बहराइच हिंसा मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.