करवा चौथ व्रत में कैसे करे पूजन,कब होगा शुभ मुहूर्त,चंद्रोदय का समय जाने पूरी खबर

By: PalPal India News
October 18, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. करवा चौथ का व्रत, विवाहित महिलाएं अपने पति की सुरक्षा और लंबी उम्र के लिए रखती है. हर साल करवा चौथ का व्रत कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.

अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं. हाथों में मेहँदी लगाती है. इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन रखा जाएगा. करवा चौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से पहले रखा जाता है और रात में चंद्रमा की पूजा करने के बाद ही इस व्रत को तोड़ा जाता है.

करवा चौथ की तिथि

इस साल करवा चौथ की तिथि 20 अक्टूबर 2024 यानी रविवार के दिन सुबह 6 बजकर 46 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा

करवा चौथ क्या है ? शुभ मुहूर्त

इस दिन पुरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहेगा. अगर हम ब्रह्म मुहूर्त की बात करे तो सुबह 4 बजकर 44 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. वहीँ अभिजीत मुहूर्त का समय सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त का समय शाम 1 बजकर 59 से लेकर 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा.

करवा चौथ पर कब होगा चंद्रोदय?

इस दिन 20 अक्टूबर को रात 07 बजकर 54 मिनट पर चंद्रोदय होगा. देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में चांद दिखने का समय थोड़ा अलग हो सकता है. अपने शहर के हिसाब से एक बार देख ले चांद निकलने का सही समय.

करवा चौथ पूजन विधि और सामग्री

करवा चौथ के दिन स्नान आदि के बाद करवा चौथ व्रत और चौथ माता की पूजा का संकल्प लेते हैं. फिर अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखा जाता है. पूजा के लिए 16 श्रृंगार करते हैं. फिर पूजा के मुहूर्त में चौथ माता या मां गौरी और गणेश जी की विधि विधान से पूजा करते हैं. पूजा के समय उनको गंगाजल, नैवेद्य, धूप-दीप, अक्षत, रोली, फूल, पंचामृत आदि अर्पित करते हैं. दोनों को श्रद्धापूर्वक फल और हलवा-पूरी का भोग लगाते हैं. इसके बाद चंद्रमा के उदय होने पर अर्घ्य देते हैं और उसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण करके व्रत का पारण करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *