पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सतना। सतना के रामपुर बघेलान में पटवारी को 1000 रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कृष्णगढ़ हल्के का पटवारी सुरेश साकेत पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हो जाने के बाद ऋण पुस्तिका बनाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। पटवारी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जमानत पर रिहा किया गया।
लोकायुक्त कार्यालय की जानकारी के अनुसार रामपुर बघेलान तहसील के कृष्णगढ़ के रामनाथ प्रजापति ने शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि पुस्तिका बनाने के लिए पटवारी पैसे की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को की गई कार्रवाई हो जाने के बाद पटवारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर 16 सदस्य टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। टीम ने शुक्रवार की देर दोपहर रामपुर बघेलान में कार्रवाई करते हुए पटवारी सुरेश साकेत को 1000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। संबंधित पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया हैं।
आरोपी पटवारी सुरेश साकेत ने शिकायतकर्ता की पैत्रिक जमीन के वारिसाना होने के बाद जमीन की ऋण पुस्तिका बनाने के लिए 1000 की रिश्वत मांगी थी। इस बात का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा द्वारा कराया गया।आरोपी पटवारी सुरेश कुमार साकेत द्वारा शिकायतकर्ता से 1000 रुपए रिश्वत की मांग करना पाया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी पटवारी सुरेश कुमार साकेत को शिकायतकर्ता से 1000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है।