रेप के आरोपी ने मां बेटे को चाकू मारे,सुसाइड किया, समझौते का दवाब बना रहा था आरोपी

By: PalPal India News
October 18, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में रेप केस के एक आरोपी ने 20 वर्षीय युवती और उसकी मां पर चाकू से हमला करने के बाद खुद को चाकू मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रांझी थाना के रिछाई के पास की है। मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे 26 वर्षीय युवक विशाल उर्फ शुभम राजपूत युवती के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। कुछ ही देर बाद स्थिति ऐसी बनी कि आरोपी ने युवती और उसकी मां पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर खुद को बाथरूम में बंद किया और फिर चाकू मार लिया।

विवाद की जानकारी पड़ोसियों ने रांझी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर विशाल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात में घायल युवती और उसकी मां की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अमखेरा निवासी विशाल राजपूत के खिलाफ 2023 में गोहलपुर थाने में युवती ने रेप का केस दर्ज करवाया था। उस दौरान युवती अपनी मां के साथ आरोपी के घर के पास रहा करती थी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विशाल करीब छह माह पहले जेल से छूटकर आया। कुछ दिनों से युवती और उसकी मां पर समझौता कर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। इस बीच विशाल की युवती से झड़प भी हुई। जून 2024 में युवती ने फिर से विशाल के खिलाफ गोहलपुर थाने जाकर धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर फिर से कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। हाल ही में विशाल जेल से छूटकर आया था।

HIGHLIGHTS

  • रेप के आरोपी ने मां बेटे को चाकू मारे,सुसाइड किया
  • मां बेटी की हालत गंभीर
  • समझौते का दवाब बना रहा था आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *