पलपल इंडिया प्रतिनिधि,खंडवा। खंडवा में पिता द्वारा छेड़छाड़ के बाद आरोपी के बेटे द्वारा युवती पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी गई। इस खबर ने पूरे खंडवा जिले को चोंका दिया है। आग से झुलसी युवती 6 दिनों तक जिंदगी के लिए मौत से लड़ाई करती रही लेकिन इंदौर के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सात अक्टूबर को खंडवा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में फूफा मांगीलाल चतरे ने 19 वर्षीय युवती को बहाने से खेत ले जाकर छेड़छाड़ की। जिसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत की तो आरोपित के बेटे अर्जुन ने दूसरे दिन युवती के घर जाकर आंगन में ही उसे पेट्रोल डालकर जिन्दा जला दिया। युवती के 27 प्रतिशत जलने के बाद उसे जिला अस्पताल इंदौर रेफर किया गया। जहाँ आज छह दिन उपचार के बाद गुरुवार रात उसने दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है इंदौर एमवाय हास्पिटल में शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
युवती के माता पिता ने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की और कहा जिसके घर में बहू बेटी नहीं है, वह बेटी की इज्जत और उसका दर्द क्या समझेगा। इसीलिए ईश्वर ने आरोपित मांगीलाल को बेटी नहीं दी। मेरी बेटी से छेड़छाड़ करने वाले और उसकी जान लेने वाले को फांसी की सजा होना चाहिए। जिससे कोई भी देश की बेटियों की इज्जत व जान से खिलवाड़ की कोई हिम्मत नहीं कर सकें।
इतनी बर्बरता से जलाने वाला कोई इन्सान तो नहीं हो सकता आग लगने से लड़की का गला, दोनों हाथ और सीना अधिक जला था। गुरुवार दोपहर पर बाद से ही उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। एमवाय हास्पिटल में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन उसके गले मे संक्रमण बढ़ने से श्वास लेने में दिक्कत हो रही थीऔर आखिर में गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया।