छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति की तरफ से ‘राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज’ सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

By: PalPal India News
October 19, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस के नक्सल मोर्चे पर साहस और दृढ़ता के साथ कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  यह सम्मान उन्हें ‘राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज’ प्रदान किए जाने की स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा सीएम ने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के साहस, अनुशासन और देशभक्ति का प्रमाण है। यह विशेष ध्वज देश के चुनिंदा राज्यों की पुलिस इकाइयों को दिया जाता है जो 25 साल अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

16 फरवरी 2018 को भेजा था प्रस्ताव

आपको बता दे छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 फरवरी 2018 को गृह विभाग के माध्यम से यह प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब 2024 में स्वीकृति मिली है। इस सम्मान के साथ, पुलिस बल के जवान ध्वज की प्रतिकृति को अपनी वर्दी पर प्रतीक चिन्ह के रूप में धारण करेंगे। जो उनके शौर्य और सेवा का प्रतीक होगा। राष्ट्रपति ध्वज किसी भी पुलिस या सैन्य बल के लिए सर्वोच्च मान्यता मानी जाती है और यह छत्तीसगढ़ पुलिस की निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और परिश्रम की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना को दर्शाता है।

सीएम ने छत्तीसगढ़ पुलिस को दी बधाई

मुख्यमंत्री देव साय ने पुलिस बल को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल एक ध्वज नहीं, उन बहादुर जवानों के प्रति एक आदर है एक सम्मान है। जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना राज्य की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल छत्तीसगढ़ पुलिस को ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता को भी गर्व का अवसर प्रदान किया है, जो राज्य की पुलिस की सेवा और समर्पण का सम्मान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *